भारतीय सेना ने कहा- 2021 के लिए नहीं टाली गई भर्ती, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में गलत खबरें आईं

भारतीय सेना ने मंगलवार को स्पष्ट किया है कि इस साल सेना भर्ती नहीं टाली गईं हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में गलत खबरें आई हैं कि भर्ती को 2021 के लिए टाल दिया गया है। सेना ने बताया कि राज्य सरकारों की सिफारिशों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू होगी। भारतीय सेना अब ऑपरेशन रोल के लिए महिलाओं और पुरुषों दोनों की भर्ती करती है। बहुत जल्द सेना मिलिट्री पुलिस के सेकंड बैच में 100 महिलाओं की भर्ती करने जा रही है। सेना की ओर से 2020-21 के लिए भर्ती का एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/latest-news-on-indian-army-army-says-reports-regarding-postponement-of-recruitment-arent-true-127626900.html
via IFTTT
Post Comment
No comments